जीएसटी सुधार वस्तुओं को किफायती बनाएंगे और युवाओं को हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए प्रोत्साहित करेंगे : केंद्र

IANS | September 14, 2025 12:58 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी में कटौती टैक्स सुधार से काफी अधिक है। इससे न सिर्फ वस्तुएं पहले के मुकाबले किफायती हो जाएंगी, बल्कि यह युवाओं में हेल्थी लाइफस्टाइल को प्रमोट करेगा और उद्योगों को मजबूती देगा। यह जानकारी सरकार द्वारा रविवार को दी गई।

देश की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मूल्यांकन 1.69 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | September 14, 2025 11:58 AM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते 1.69 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इसकी वजह बाजार का सकारात्मक रिटर्न देना है।

भारत-यूएस ट्रेड डील, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के साथ एफआईआई डेटा से अगले हफ्ते तय होगा बाजार का रुझान

IANS | September 14, 2025 11:21 AM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका में ब्याज दरों में कमी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और एफआईआई डेटा से बाजार की चाल तय होगी।

जीएसटी सुधारों से एमएसएमई में ग्रोथ और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : केंद्र

IANS | September 14, 2025 10:17 AM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ऑटोमोबाइल, खाद्य प्रसंस्करण, परिधान, लॉजिस्टिक्स और हस्तशिल्प पर जीएसटी दरें कम होने से आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती मिलेगी और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, विशेष रूप से महिलाओं, ग्रामीण उद्यमियों और अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।

वित्त वर्ष 26 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 3.1 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान : बीओबी रिपोर्ट

IANS | September 13, 2025 4:56 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य पदार्थों की गिरती कीमतों और हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती के प्रभाव के कारण वित्त वर्ष 26 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 3.1 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है।

भारत यूरोपीय संघ के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार

IANS | September 13, 2025 4:27 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत इस वर्ष यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल लीजिंग वर्ष के अंत तक 60 एमएसएफ को पार कर सकती है : रिपोर्ट

IANS | September 13, 2025 4:11 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रॉस लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल (एलएंडआई) लीजिंग वर्ष के अंत तक 60 मिलियन वर्ग फुट (एमएसएफ) को पार करने की उम्मीद है। शनिवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग के बल पर यह सेक्टर एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।

अगस्त में मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण इस वर्ष ब्याज दरों में कटौती मुश्किल : रिपोर्ट

IANS | September 13, 2025 3:32 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एसबीआई रिसर्च की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत से थोड़ी अधिक रहने के कारण अक्टूबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना नहीं है। इसके अलावा, अगर पहली तिमाही की विकास दर और दूसरी तिमाही के अनुमानित आंकड़ों को ध्यान में रखा जाए तो दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती भी कुछ मुश्किल है।

जीएसटी सुधार के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की घटाई कीमतें

IANS | September 13, 2025 3:00 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने सरकार के पर्सनल केयर और फूड आइटम्स पर जीएसटी रेट कम करने के बाद कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

कम महंगाई और ब्याज दरें अर्थव्यवस्था में घरेलू मांग को महत्वपूर्ण समर्थन करेंगी प्रदान : रिपोर्ट

IANS | September 13, 2025 2:40 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों के बीच कम हेडलाइन मुद्रास्फीति और ब्याज दरें अर्थव्यवस्था में घरेलू मांग को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करेंगी।