घरेलू निवेशकों ने अगस्त में शेयर बाजार में 90,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश किए : एनएसई

IANS | September 15, 2025 10:27 AM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। घरेलू निवेशकों का दबदबा शेयर बाजार में लगातार बना हुआ है। अगस्त में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कुल 94,829 करोड़ रुपए (10.8 अरब डॉलर) का निवेश किया है। यह बीते 10 महीनों में सबसे बड़ा निवेश है। साथ ही, लगातार 25वां महीना है, जब डीआईआई की ओर से निवेश सकारात्मक रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

शेयर बाजार सपाट खुला, ऑटो और रियल्टी शेयरों में तेजी

IANS | September 15, 2025 9:47 AM

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 40.18 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,864.52 और निफ्टी 20.75 अंक या 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,094.55 पर था।

आईटी डिपार्टमेंट ने आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख बढ़ाने की रिपोर्ट्स को खारिज किया

IANS | September 15, 2025 9:15 AM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। इनकम टैक्स (आईटी) डिपार्टमेंट की ओर से उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया है, जिसमें आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर करने का दावा किया गया था।

भारत में होगी अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग की 89वीं आम बैठक, 100 से ज्यादा देश बनेंगे हिस्सा

IANS | September 14, 2025 5:32 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। 100 से अधिक देश के 2,000 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञ राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) की 89वीं आम बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी रविवार को उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा दी गई।

जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को देना जरूरी, मुनाफाखोरी से इंडस्ट्री को होगा नुकसान : एक्सपर्ट

IANS | September 14, 2025 5:15 PM

चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। वस्तु एवं कर सुधार (जीएसटी) कटौती का फायदा वास्तविक ग्राहकों को ट्रांसफर करना जरूरी है, अन्यथा मुनाफाखोरी से पूरी इंडस्ट्री को नुकसान हो सकता है। यह बयान रविवार को एक्सपर्ट की ओर से दिया गया।

संचायिका दिवस: बच्चों को बचत का तरीका सिखाने के लिए मनाया जाता है यह दिन

IANS | September 14, 2025 4:24 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बच्चों में शुरुआत से ही बचत की आदत विकसित करने के लिए राष्ट्रीय बचत संस्थान (एनएसआई) हर साल 15 सितंबर को संचायिका दिवस के रूप में मनाता है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 7.83 लाख किलोमीटर की सड़कों का हुआ निर्माण; 9,891 पुल भी बने

IANS | September 14, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत अब तक 1.83 लाख से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण हो चुका है और इनकी कुल लंबाई 7,83,727 किलोमीटर की है। साथ ही इसमें 9,891 पुलों का निर्माण किया गया है। इससे देश के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

सोना बीते एक हफ्ते में 3,300 रुपए से अधिक हुआ महंगा, चांदी 1.28 लाख रुपए के पार

IANS | September 14, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमत ऑल-टाइम हाई के करीब बनी हुई है।

सरकार ने 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब वाली 99 प्रतिशत वस्तुओं पर कर घटाकर 5 प्रतिशत किया : वित्त मंत्री

IANS | September 14, 2025 2:30 PM

चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार ने 12 प्रतिशत टैक्स स्लैब वाली 99 प्रतिशत वस्तुओं पर कर को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इससे लोगों पर कर का बोझ कम होगा।

केंद्र सरकार ने व्हाइट गुड्स के लिए पीएलआई स्कीम की आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया

IANS | September 14, 2025 1:52 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि व्हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट्स) के लिए लाई गई प्रोडक्शन लिंक्ड स्कीम (पीएलआई) की आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है।