एलएटी एयरोस्पेस ने नहीं खरीदा कोई प्राइवेट जेट, हम विमान खरीदने के व्यवसाय में नहीं : दीपिंदर गोयल
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इटरनल (पूर्व में जोमैटो) के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनके द्वारा समर्थित एविएशन स्टार्टअप 'एलएटी एयरोस्पेस' ने बॉम्बार्डियर ग्लोबल जेट खरीदा है।