ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल का अधिग्रहण करेगी अदाणी पोर्ट्स, बोर्ड ने दी मंजूरी
अहमदाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एकीकृत ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के निदेशक मंडल ने एबॉट पॉइंट पोर्ट होल्डिंग्स (एपीपीएच) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण कारमाइकल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर होल्डिंग (सीआरपीएसएचपीएल) से किया गया है, जो अदाणी समूह से जुड़ा हुआ है।