भारत 'सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था' बना रहेगा: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनाए रखेगा। फ्रैंकलिन टेम्पलटन की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में विकास की गति में सुधार होगा क्योंकि सरकार व्यय में वृद्धि हो रही है और उपभोक्ता का रुख भी सकारात्मक है।