म्यूचुअल फंड हाउसों ने आईपीओ में 5,294 करोड़ रुपए किए आवंटित : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग ने नई सूचीबद्ध कंपनियों में मजबूत भागीदारी दिखाई है। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में हाल ही में जारी आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में कुल निवेश 5,294 करोड़ रुपए से अधिक रहा।