असम में इन्वेस्टमेंट समिट से पहले देश के बड़े कारोबारियों से मिले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

IANS | January 6, 2025 6:25 PM

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। असम में 25-26 फरवरी के बीच होने वाली इन्वेस्टमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट 'एडवांटेज असम 2.0' में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मुबंई दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने देश के कई दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात की।

सीसीएसआई हवाई अड्डे ने पहले 9 महीनों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी

IANS | January 6, 2025 5:59 PM

लखनऊ, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए ) जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधतापूर्ण अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी है, इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर 2024) के दौरान यात्री यातायात में अपनी प्रभावशाली वृद्धि जारी रखा है।

2025 के अंत तक 18 प्रतिशत बढ़ सकता है सेंसेक्स: मॉर्गन स्टेनली

IANS | January 6, 2025 5:53 PM

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि 2025 में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन दुनिया के उभरते हुए बाजारों में सबसे अच्छा रहेगा और दिसंबर के अंत तक सेंसेक्स 18 प्रतिशत बढ़ सकता है।

'रुपे ऑन द गो' के साथ चेन्नई एमटीसी के 3.2 मिलियन से अधिक दैनिक यात्रियों को मिलेगा फायदा

IANS | January 6, 2025 5:42 PM

चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) के साथ भागीदारी की, ताकि रुपे ऑन-द-गो को इंटीग्रेट किया जा सके। यह ट्रांजिट के लिए एक कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सॉल्यूशन होगा।

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, एचएमपीवी की आशंका और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सेंसेक्स 1,258 अंक टूटा

IANS | January 6, 2025 4:18 PM

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए।

भारतीय रेलवे में पिछले 10 वर्षों में आया बदलाव काफी शानदार : एरिक सोलहेम

IANS | January 6, 2025 3:23 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय देश नॉर्वे के पूर्व जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहेम ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व बदलाव आया है।

घर में बनी शाकाहारी थाली दिसंबर में 3 प्रतिशत हुई सस्ती, मांसाहारी थाली की बढ़ी कीमत

IANS | January 6, 2025 2:23 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। घर में बनी शाकाहारी थाली की कीमत में दिसंबर में मासिक आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट हुई है, हालांकि, इस दौरान मांसाहारी थाली की कीमत में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची : रिपोर्ट

IANS | January 6, 2025 1:59 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुए एक सर्वे में दी गई।

भारतीय रियलिटी सेक्टर में 2024 में 6.5 बिलियन डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

IANS | January 6, 2025 1:57 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग सेगमेंट के नेतृत्व में भारतीय रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 2024 में 6.5 बिलियन डॉलर के स्तर को छू गया, जो पिछले साल के 5.4 बिलियन डॉलर से 22 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

'भारत' 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उभरते बाजारों में से एक होगा : गोल्डमैन सैक्स

IANS | January 6, 2025 1:23 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकन मल्टीनेशनल इंवेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी 'गोल्डमैन सैक्स' ने अनुमान लगाया है कि भारत 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उभरते बाजारों में से एक होगा। व्यापार की शर्तों में सुधार आधारित देश की मजबूत आर्थिक स्थिरता, प्रभावी मुद्रास्फीति का लक्ष्य और विश्वसनीय डॉमेस्टिक रिस्क कैपिटल जैसे कारकों की वजह से भारत अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा।