जीएसटी की दरों पर अटकलों से बचें, 3 सितंबर से शुरू होने वाली परिषद की बैठक में लिया जाएगा फैसला: सीबीआईसी

IANS | August 26, 2025 6:32 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मंगलवार को आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलों से बचें। साथ ही कहा, इस प्रकार की अफवाहों से बाजार में अत्याधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मारुति सुजुकी का गुजरात प्लांट 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड' का एक अच्छा उदाहरण : आरसी भार्गव

IANS | August 26, 2025 6:04 PM

अहमदाबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने मंगलवार को कंपनी के नए गुजरात प्लांट को 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड'का एक अच्छा उदाहरण बताया।

ओडिशा के अंगुल के नींबू का अमेरिका को निर्यात शुरू, किसानों को होगा तगड़ा मुनाफा

IANS | August 26, 2025 5:21 PM

अंगुल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ओडिशा के अंगुल जिले से इस महीने तीन फेस में करीब एक लाख नींबू का निर्यात किया गया है।

फोनपे से लें होम इंश्योरेंस प्लान, 181 की प्रीमियम पर 12.5 करोड़ रुपए के कवरेज की सुविधा

IANS | August 26, 2025 4:45 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। फिनटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोनपे ने घरों की सुरक्षा के लिए एक सरल और किफायती समाधान खोज निकाला है। कंपनी ने आपके घरों और उसमें रखे कीमती सामान को आग, बाढ़, भूकंप, दंगे और चोरी जैसे गंभीर जोखिमों से बचाने के लिए नया होम इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 181 रुपए है।

भारतीय उद्योगों को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 5-6 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि की उम्मीद: आईसीआरए

IANS | August 26, 2025 4:41 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग जगत को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (वित्त वर्ष 26 की जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर 5-6 प्रतिशत की मामूली राजस्व वृद्धि की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही यह आंकड़ा 5.5 प्रतिशत पर था। यह जानकारी मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लागू होने से पहले शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स एक प्रतिशत फिसला

IANS | August 26, 2025 4:11 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई। दिन के अंत में सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,786.54 और निफ्टी 255.70 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,712.05 पर था।

निफ्टी अगले 12 महीनों में 27,609 के स्तर को छू सकता है : रिपोर्ट

IANS | August 26, 2025 3:25 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में घरेलू मांग बढ़ने का फायदा शेयर बाजार को भी मिलेगा। इस कारण आने वाले 12 महीनों में निफ्टी 27,609 के स्तर को छू सकता है। यह जानकारी मंगलवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के विज्ञापन बाजार की हिस्सेदारी 2029 तक जीडीपी में 0.5 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | August 26, 2025 2:43 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विज्ञापन बाजार की वैल्यू 2024 में 16-18 अरब डॉलर है और इसका जीडीपी में योगदान 0.4 प्रतिशत है और यह आने वाले समय में 10-15 प्रतिशत की कपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ेगा और 2029 में इसका अर्थव्यवस्था में योगदान 0.5 प्रतिशत हो जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

सुजुकी भारत में अगले 5-6 वर्षों में 70,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी

IANS | August 26, 2025 2:09 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लोबल सुजुकी के प्रेसिडेंट तोशीहिरो सुजुकी ने मंगलवार को ई-विटारा के उद्घाटन समारोह में कहा कि सुजुकी अगले पांच से छह वर्षों में भारत में 70,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा तक, रियलमी पी4 सीरीज 20 हजार रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन बनकर उभरा

IANS | August 26, 2025 1:11 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। 2025 में स्मार्टफोन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, उत्पाद ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा फीचर्स से भरपूर होते जा रहे हैं, साथ ही उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही हैं।