तेल की खरीद राष्ट्र के साथ वैश्विक हित भी, कीमतों में आती है स्थिरता : विदेश मंत्री जयशंकर
नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा कुछ ही दिनों में भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की तैयारी के बीच, विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों का बचाव करते हुए कहा कि तेल खरीद से कीमतें स्थिर होकर राष्ट्रीय और वैश्विक हित सधते हैं।