देश की वृद्धि दर को बढ़ाने के लिए सीआईआई ने 14 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधारों का ब्लूप्रिंट तैयार किया
नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रविवार को देश की वृद्धि दर को बढ़ने के लिए अपना ब्लूप्रिंट 'प्रतिस्पर्धी भारत के लिए नीतियों' का अनावरण किया। इसमें देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए रोडमैप दिया हुआ है।