36 प्रतिशत भारतीय घर खरीदारों के बीच 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपए का सेगमेंट बना 'सबसे पसंदीदा' : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में 36 प्रतिशत से अधिक संभावित घर खरीदारों ने 2025 की पहली छमाही में 90 लाख रुपए से 1.5 करोड़ रुपए तक के घर को अपना सबसे पसंदीदा विकल्प चुना है, जो प्रीमियम और लग्जरी रियल एस्टेट की ओर बढ़ते रुझान का संकेत देता है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।