जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

IANS | September 5, 2025 4:30 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जल्द ही उच्च वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) स्लैब के तहत पहले से स्टॉक किए गए सामानों को संभालने के लिए एक ट्रांजिशनल अरेंजमेंट को अधिसूचित करेगी।

'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब

IANS | September 5, 2025 4:28 PM

पटना, 5 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना 'बीड़ी' से किए जाने के बाद सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं। इस बयान पर मशहूर शिक्षक खान सर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता गलत तरीके से बोलता है, तो उन्हें हमारे पास भेजिए, हम उन्हें पढ़ा देंगे। खान सर ने इस दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय व्यक्त की।

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी

IANS | September 5, 2025 4:19 PM

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के सत्र में मिलाजुला कारोबार हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 7.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,710.76 और निफ्टी 6.70 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 24,741.00 पर था।

टाटा मोटर्स की बड़ी पहल, महिला कामगारों को सौंपी बेहद खास जिम्मेदारी

IANS | September 5, 2025 4:07 PM

जमशेदपुर, 5 सितंबर (आईएएनएस)। जिन तकनीकी कामों में पहले महिलाओं की भागीदारी लगभग नहीं होती थी, अब उनमें भी उनका योगदान बढ़ने लगा है। टाटा मोटर्स ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने जमशेदपुर स्थित प्लांट में एक ऐसा नया सेक्शन (असेंबली लाइन) शुरू किया है, जहां मोटर व्हीकल की असेंबलिंग और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला कामगारों की होगी।

भारत का यूरोप को डीजल निर्यात अगस्त में दोगुना हुआ

IANS | September 5, 2025 3:51 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। यूरोप को भारत के डीजल निर्यात में अगस्त में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है। इसकी वजह रूसी कच्चे तेल से प्रोसेस्ड ईंधन पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध से पहले खरीदारों की ओर से खरीदारी बढ़ा देना है। यह प्रतिबंध जनवरी 2026 से लागू होगा। यह जानकारी मार्केट एनालिस्ट द्वारा दी गई।

जीएसटी सुधारों से वित्त वर्ष 26-27 में सीपीआई मुद्रास्फीति 65-75 आधार अंकों के दायरे में हो सकती है कम : रिपोर्ट

IANS | September 5, 2025 3:13 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी सुधारों से वित्त वर्ष 26-27 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति 65-75 आधार अंकों के दायरे में कम हो सकती है। साथ ही, सरल जीएसटी 2.0 सिस्टम से मध्यम वर्ग से उपभोग में वृद्धि, कम मुद्रास्फीति, व्यापार और जीवनयापन में आसानी जैसे कई लाभ प्राप्त होंगे।

टेस्ला ने भारत में डिलीवर की पहली कार, दक्षिण भारत में भी विस्तार की योजना

IANS | September 5, 2025 3:00 PM

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। टेस्ला ने शुक्रवार को भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी पहली कार महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को बेची है।

भारत के शीर्ष शहरों में कमर्शियल स्पेस की मांग बीते पांच वर्षों में 11 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ी : रिपोर्ट

IANS | September 5, 2025 2:31 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष आठ शहरों में कमर्शियल स्पेस की मांग बीते पांच वर्षों में 11 प्रतिशत के सीएजीआर की दर से बढ़ी है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

जीएसटी में कटौती से मांग में तेजी के कारण भारतीय उद्योग जगत का राजस्व 7 प्रतिशत बढ़ेगा : रिपोर्ट

IANS | September 5, 2025 1:45 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के कारण चालू वित्त वर्ष में भारतीय उद्योग जगत का राजस्व 6-7 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को जारी क्रिसिल इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, इन कटौतियों का उपभोग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जो कॉर्पोरेट राजस्व का 15 प्रतिशत है।

जीएसटी 2.0 से घर बनाना होगा सस्ता, कंस्ट्रक्शन मटेरियल की लागत में आ सकती है 3.5 से 4.5 प्रतिशत की कमी : रिपोर्ट

IANS | September 5, 2025 1:37 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। कंस्ट्रक्शन मटेरियल पर जीएसटी कम होने से रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है और इससे कंस्ट्रक्शन की लागत में 3.5 से 4.5 प्रतिशत की कमी आ सकती है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।