भारत में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 13.73 लाख यूनिट के पार : फाडा

IANS | September 9, 2025 10:55 AM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री अगस्त में 13,73,675 यूनिट रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की 13,44,380 यूनिट से 2.18 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। हालांकि, जीएसटी सुधारों के 22 सितंबर से लागू होने की खबरों के बीच ग्राहकों ने फिलहाल कुछ समय के लिए अपनी खरीदारी रोक दी है।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में उछाल

IANS | September 9, 2025 10:01 AM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी सूचकांक 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ तेजी में रहा।

गुजरात के उद्योग जगत ने जीएसटी सुधारों का किया स्वागत, केंद्र सरकार का जताया आभार

IANS | September 8, 2025 11:02 PM

गांधीनगर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात भर के विभिन्न प्रमुख उद्योग संघों के प्रमुखों ने भारत सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधारों पर चर्चा करने के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की।

जीएसटी दरों में सुधार युवाओं को सशक्त बनाएंगे और फिटनेस को बढ़ावा देंगे : केंद्र सरकार

IANS | September 8, 2025 7:53 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में हाल के सुधार फिट इंडिया मूवमेंट के अनुरूप हैं और इससे खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता हुआ, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | September 8, 2025 7:31 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और इजराइल ने सोमवार को एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईए) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य पारस्परिक निवेश को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों का विस्तार करना है।

जीएसटी 2.0 का असर, लग्जरी कार निर्माता लेक्सस इंडिया ने गाड़ियों की कीमत 20.8 लाख रुपए तक घटाई

IANS | September 8, 2025 7:07 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। लग्जरी कार निर्माता लेक्सस इंडिया ने सोमवार को जीएसटी की दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों को देते हुए कीमतों को 20.8 लाख रुपए तक घटाने का ऐलान किया।

भारत में 2 प्रतिशत की बेरोजगारी दर जी20 देशों में सबसे कम : मनसुख मांडविया

IANS | September 8, 2025 6:33 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 'द फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025' का हवाला देते हुए कहा कि भारत में 2 प्रतिशत की बेरोजगारी दर जी20 देशों में सबसे कम है।

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी 1.24 लाख रुपए के पार

IANS | September 8, 2025 5:58 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस) सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखी गई, जिससे दोनों कीमती घातुओं की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई हैं।

सेबी ने इक्विटी और डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए सेटलमेंट की संशोधित तारीखें जारी कीं

IANS | September 8, 2025 5:25 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को क्लियरिंग कॉरपोरेशनों द्वारा 5 और 8 सितंबर, 2025 को घोषित सेटलमेंट हॉलिडे के मद्देनजर इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए संशोधित सेटलमेंट शेड्यूल की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एसएमएस अभियान को खारिज करने में रेगुलेटर की नहीं कोई भूमिका : ट्राई

IANS | September 8, 2025 5:00 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि ट्राई ने महाराष्ट्र में 2024 के चुनावों से जुड़े एक अभियान के संबंध में उनके कार्यकर्ताओं को एसएमएस मैसेज भेजने के कांग्रेस के आवेदन को खारिज कर दिया है।