दिल्ली में सरस आजीविका मेले में झारखंडी दीदियों की कला, प्रतिभा और हुनर की गूंज
रांची, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 5 से 22 सितंबर तक आयोजित सरस आजीविका मेला इस बार झारखंडी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर का सशक्त मंच बना। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के 'पलाश' और 'आदिवा' ब्रांड के तहत झारखंड की महिलाओं ने मेले में कुल सात स्टॉल लगाए, जहां 25 लाख रुपए से अधिक का कारोबार हुआ।