इस वर्ष सितंबर में मजबूत बाजार मांग के चलते मारुति सुजुकी के उत्पादन में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया कि मजबूत बाजार मांग के चलते इस वर्ष सितंबर में कंपनी के उत्पादन में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।