लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,200 स्तर से नीचे

IANS | December 8, 2025 9:38 AM

मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस) । भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी सभी में बिकवाली देखी जा रही थी।

एविएशन नेटवर्क तेजी से हो रहा सामान्य, परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे : राम मोहन नायडू

IANS | December 7, 2025 7:11 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को कहा कि एविएशन नेटवर्क तेजी से हो रहा सामान्य हो रहा है और परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे।

इंडिगो ने अब तक यात्रियों को जारी किया 610 करोड़ रुपए का रिफंड : केंद्र

IANS | December 7, 2025 6:39 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने उड़ानों के रद्दीकरण के लिए अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

एआई बिजली की चोरी का पता लगाने और रखरखाव में निभा सकता है बड़ी भूमिका : मनोहर लाल

IANS | December 7, 2025 6:08 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) आधारित एप्लीकेशन चोरी का पता लगाने और पूर्वानुमानित रखरखाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

रेपो रेट में कटौती का असर! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाईं रिटेल लोन की दरें

IANS | December 7, 2025 5:43 PM

मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रविवार को घर, कार, शिक्षा और अन्य आरएलएलआर लिंक्ड उत्पादों पर ब्याज दर 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिशत घटाने का ऐलान किया है।

इंडिगो की मुश्किलें बढ़ीं, डीजीसीए ने अब अकाउंटेबल मैनेजर को जारी किया कारण बताओ नोटिस

IANS | December 7, 2025 5:03 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को इंडिगो के अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले ठीक इसी तरह का नोटिस नियामक एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स को जारी कर चुका है।

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, सरकारी नीतियों से आईटी सेक्टर में त्वरित वृद्धि

IANS | December 7, 2025 4:40 PM

लखनऊ, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। प्रदेश सरकार के संकल्पित प्रयासों और उद्योग अनुकूल नीतियों ने राज्य में एक नई स्टार्टअप संस्कृति को जन्म दिया है। पिछले कुछ वर्षों में स्टार्टअप इकोसिस्टम में गुणात्मक और परिमाणात्मक वृद्धि देखने को मिली है।

नए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग को रोकने के लिए नहीं जारी की कोई एडवाइजरी : केंद्र

IANS | December 7, 2025 4:34 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने रविवार को सपष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उसने नए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग को रोकने के लिए कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।

उर्वरकों और कृषि उत्पादों पर जीएसटी में कटौती से खेती की लागत में कमी आई : केंद्र

IANS | December 7, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। सूक्ष्म-पोषक उर्वरकों पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की दर 12 प्रतिशत से 5 प्रतिशत करने से छोटे और सीमांत किसानों की खेती की लागत में कमी आएगी। यह जानकारी केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा की ओर से दी गई।

देश की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप 72,284 करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | December 7, 2025 2:59 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के सकारात्मक सेंटीमेंट के कारण शीर्ष 10 में पांच कंपनियों के मार्केटकैप में बीते हफ्ते 72,284.74 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। इसमें टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केटकैप में सबसे तेज उछाल देखने को मिला है।