भारत का हाउसिंग फाइनेंस मार्केट अगले 6 वर्षों में दोगुना से ज्यादा हो जाएगा : रिपोर्ट

IANS | March 5, 2025 3:07 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। केयरएज रेटिंग्स द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंडिविजुअल हाउसिंग फाइनेंस मार्केट, जिसका वर्तमान मूल्य 33 लाख करोड़ रुपये है, वित्त वर्ष 25-30 के बीच 15-16 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर 77-81 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

पिछले साल टॉप 7 शहरों में बेचे गए 42 प्रतिशत घर न्यूली-लॉन्च : रिपोर्ट

IANS | March 5, 2025 3:02 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत में घर खरीदने वाले लोग रेडी-टू-मूव-इन घरों की तुलना में न्यूली-लॉन्च हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को तेजी से चुन रहे हैं। बुधवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में बेचे गए 4.60 लाख घरों में से 42 प्रतिशत से अधिक नए लॉन्च किए गए थे।

93 प्रतिशत महिला उद्यमी मजबूत वित्तीय अनुशासन का करती हैं पालन

IANS | March 5, 2025 2:56 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। लगभग 93 प्रतिशत महिला उद्यमी सक्रिय रूप से अपने वित्त का प्रबंधन करती हैं, सावधानीपूर्वक रिकॉर्ड रखती हैं, समय पर भुगतान सुनिश्चित करती हैं और मजबूत वित्तीय अनुशासन का पालन करती हैं। बुधवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स नहीं, वैश्विक कारणों के चलते शेयर बाजार में हुई गिरावट: अर्थशास्त्री

IANS | March 5, 2025 2:41 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में हाल में आई गिरावट लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स के कारण नहीं बल्कि वैश्विक अस्थिरता के चलते हुई है। अर्थशास्त्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, संजू वर्मा ने बुधवार को यह बयान दिया।

कैप्टिव और कमर्शियल खदानों से कोयला उत्पादन 32.5 प्रतिशत बढ़कर 167.4 मिलियन टन हुआ

IANS | March 5, 2025 1:46 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। देश में कैप्टिव और कमर्शियल खदानों से कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर 32.5 प्रतिशत की बढ़त हुई है। यह जानकारी कोयला मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई।

भारत में महिला बेरोजगारी दर बीते 6 वर्षों में गिरकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्र

IANS | March 5, 2025 12:57 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में पिछले छह वर्षों में महिला बेरोजगारी दर तेजी से घटकर मात्र 3.2 प्रतिशत रह गई है।

एचएमआईएल को 'ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब' बनाने में भारत की भूमिका अहम

IANS | March 5, 2025 12:38 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। हुंडई मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जोस मुनोज के अनुसार, 2030 तक कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है और हुंडई मोटर कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत एक 'मैन्युफैक्चरिंग हब' के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एमडब्ल्यूसी 2025 में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, टॉप लेवल सीईओ से की मुलाकात

IANS | March 5, 2025 12:31 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-2025' में कहा कि इनोवेशन, इन्क्लूसिविटी, सस्टेनेबिलिटी और ट्रस्ट भारत के मार्गदर्शक सिद्धांतों का मूल हैं।

लगातार 10 दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स एक प्रतिशत से अधिक उछला

IANS | March 5, 2025 12:13 PM

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बाजार के ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में हैं। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 820 अंक या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,810 और निफ्टी 277 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,360 पर था।

ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी गीगाफैक्ट्री में सेल निर्माण शुरू करने की डेडलाइन को किया मिस

IANS | March 5, 2025 12:05 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। नौकरियों में कटौती संग विभिन्न मोर्चों पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का संघर्ष जारी है। इसी बीच एक और खबर ने कंपनी की फजीहत करा दी है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब अपनी गीगाफैक्ट्री में समय पर सेल निर्माण शुरू कराने में विफल रही है।