यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में राज्य के एग्री 'कल्चर' के करें दर्शन, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
लखनऊ, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' (आईटीएस) का तृतीय संस्करण होगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईटीएस का शुभारंभ करेंगे। इसमें एक तरफ देश-विदेश से आए प्रतिनिधि जहां यूपी की समृद्ध विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं यूपी के एग्री 'कल्चर' के भी दर्शन करेंगे।