सेबी निवेशकों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े स्तर पर कर रहा टेक्नोलॉजी का उपयोग: तुहिन कांत पांडे

IANS | March 7, 2025 5:27 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक का लक्ष्य टेक्नोलॉजी के सपोर्ट से निवेशकों की सुरक्षा के लिए दक्षता और पारदर्शिता में सुधार करना है।

सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग उल्लंघन के लिए 'नेस्ले इंडिया' को जारी की चेतावनी

IANS | March 7, 2025 4:57 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर एफएमसीजी प्रमुख 'नेस्ले इंडिया' को प्रशासनिक चेतावनी जारी की है। इस बारे में कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंजों को जानकारी दी।

भारत का लॉन्ग-टर्म आउटलुक मजबूत, अप्रैल में आरबीआई रेट कट कर सकता है : एचएसबीसी रिपोर्ट

IANS | March 7, 2025 4:22 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत का लॉन्ग-टर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है और इंवेस्टमेंट साइकल मध्यम अवधि में तेजी की ओर बढ़ने का अनुमान है, जिसे इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में सरकारी निवेश, निजी निवेश में तेजी और रियल एस्टेट साइकल रिकवरी से समर्थन मिलेगा। शुक्रवार को जारी एचएसबीसी की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई ।

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, स्मॉलकैप इंडेक्स में रही तेजी

IANS | March 7, 2025 3:53 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार सपाट रहा। बाजार के सभी सूचकांक मिलेजुले में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 7.51 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,332.58 और निफ्टी 7.80 अंक की तेजी के साथ 22,552.50 पर था।

जिंदल इंडिया इंस्टीट्यूट ने भारत में 'इंडिया स्टडीज' में पहला एम.ए. पाठ्यक्रम शुरू किया

IANS | March 7, 2025 3:52 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। जिंदल इंडिया इंस्टीट्यूट (जेआईआई) ने 5 मार्च को जेजीयू इंटरनेशनल एकेडमी, ताज महल होटल, मान सिंह रोड, नई दिल्ली में एक वर्षीय 'एम.ए. इन इंडिया स्टडीज' कार्यक्रम की शुरुआत की जो पूरी तरह ऑनलाइन है। जेआईआई ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) का हिस्सा है।

डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी में बदलाव पर बोले बीएसई सीईओ, मार्केट के फीडबैक के आधार पर लेंगे फैसला

IANS | March 7, 2025 3:17 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एमडी और सीईओ, सुन्दररामन राममूर्ति ने शुक्रवार को कहा कि डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन में कोई भी बदलाव करने से पहले एक्सचेंज मार्केट के भागीदारों से फीडबैक लेगा।

टेक महिंद्रा ने अमेरिका के टेक्सास में खोला नया हेडक्वार्टर, कारोबार बढ़ाने में मिलेगी मदद

IANS | March 7, 2025 2:55 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। टेक महिंद्रा ने शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास के प्लेनो में नए हेडक्वार्टर का उद्घाटन किया। कंपनी का यह कदम अमेरिका में उसकी उपस्थिति बढ़ाने में मदद करेगा।

वैश्विक स्तर पर वर्कप्लेस से जुड़ी 'बर्नआउट रेट' में जबरदस्त गिरावट दर्ज

IANS | March 7, 2025 2:41 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। वर्कस्पेस कल्चर में एक बड़ा बदलाव 'बर्नआउट रेट' के घटने के साथ देखा गया है। 'बर्नआउट रेट' 35 प्रतिशत से घटकर 22 प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने डिस्काउंट को लेकर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

IANS | March 7, 2025 2:25 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले एक निकाय ने शुक्रवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के समक्ष एक याचिका दायर की, जिसमें क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट, स्विगी और जेप्टो पर कथित रूप से प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार में शामिल होने का आरोप लगाया गया।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2024 में दोहरे अंक में बढ़ी ऑफिस स्पेस की मांग, भारत रहा सबसे आगे: रिपोर्ट

IANS | March 7, 2025 2:18 PM

बेंगलुरु, 7 मार्च (आईएएनएस)। एशिया प्रशांत (एपीएसी) के शीर्ष 11 बाजारों में ऑफिस स्पेस की मांग 2024 में 15.9 प्रतिशत बढ़कर 8.8 मिलियन स्क्वायर मीटर (94.7 मिलियन स्क्वायर फुट) हो गई है। इस बढ़त का नेतृत्व भारत, चीन और जापान की ओर से किया गया। यह जानकारी रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कोलियर्स द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट दी गई।