लिस्टिंग से पहले ठंडी पड़ी एनएसई आईपोओ की ग्रे मार्केट चमक, जीएमपी 60 प्रतिशत से ज्यादा टूटा

IANS | September 19, 2026 2:50 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) लिस्टिंग से पहले तेज गिरावट का शिकार हुआ है।

भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा

IANS | September 19, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार समर्थित इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) और जापान के निप्पॉन एक्सप्रेस ग्रुप की लॉजिस्टिक्स इकाई एनएक्स ग्रुप ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन समाधान विकसित करने संबंधी एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रतिभा का प्रमुख केंद्र, दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत पेशेवर भारत में हैं: एस. कृष्णन

IANS | September 19, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के तीसरे और आखिरी दिन शनिवार को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत की प्रतिभा और स्थिर नीतियों पर वैश्विक कंपनियों का भरोसा कायम है, साथ ही सेमीकंडक्टर निवेश में जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिली रही है। उन्होंने कहा कि भारत की टैलेंट पूल और नीति समर्थन निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।

एआई से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का 'जीरो' प्रतिशत खतरा: एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग

IANS | September 19, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सेन हुआंग ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वर्ष 2030 तक दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी स्थिति के पैदा होने की संभावना 'जीरो प्रतिशत' है।

वैश्विक तनावों के बीच छठे सप्ताह भी बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.65 प्रतिशत तक फिसले

IANS | September 19, 2026 1:00 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक तनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार पर लगातार छठे सप्ताह दबाव बरकरार रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंकाओं के बीच निवेशकों के सतर्क रहने के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्को में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : पीएम मोदी

IANS | September 19, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को भारत की पर्यावरण से जुड़ी उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है।

गंभीर अनियमितताओं पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पैराडाइज डिस्टिलरीज का लाइसेंस निलंबित

IANS | September 18, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए 8 बैंकों में पायलट आधार पर चल रहा आईडीपीआईसी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

IANS | September 18, 2026 8:55 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (आईडीपीआईसी) फिलहाल 8 बैंकों के साथ पायलट आधार पर संचालित हो रहा है और आरबीआई इसके व्यापक क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज करने पर काम कर रहा है।

भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरा साझेदार, दिख रहा अपार अवसर: ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | September 18, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के दूसरे दिन शुक्रवार के दौरान वैश्विक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत के तेजी से उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत इस उद्योग का प्रमुख केंद्र बन सकता है। मलेशिया, जापान और अन्य देशों के उद्योग प्रतिनिधियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भारत की बढ़ती क्षमताओं, सरकारी समर्थन, प्रतिभा और निवेश अवसरों की सराहना की।

भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम निर्माण के चरण में, आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर पैदा होंगे निवेश और रोजगार के अवसर: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | September 18, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के दूसरे दिन शुक्रवार को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र तेजी से विस्तार के दौर में प्रवेश कर चुका है और आने वाले वर्षों में इसमें बड़े पैमाने पर निवेश, तकनीकी विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उनका कहना है कि सरकार की नीतियां, प्रोत्साहन योजनाएं और बढ़ती वैश्विक रुचि भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण और तकनीकी नवाचार के प्रमुख केंद्रों में शामिल कर सकती हैं।