सेमीकॉन इंडिया 2026 : डेरेक शील्ड्स ने कहा, 'वैश्विक नक्शे पर अहम प्लेयर बनेगा भारत'
नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में 'सेमीकॉन इंडिया- 2026' का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक किया गया। सेमीकॉन इंडिया में वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कार्यक्रम के आखिरी दिन शनिवार को फीफर वैक्यूम इंडिया के बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर डेरेक शील्ड्स ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम शुरुआती दौर से निकलकर वास्तविक विस्तार की ओर बढ़ रहा है।