कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे
मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,352.74 अंक या 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,566.16 और निफ्टी 422.40 अंक या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ।