ब्लैक बॉक्स ने सफलतापूर्वक पूरी की ब्राजील की 2एस इनोवैस टेक्नोलॉजिकस एसए के अधिग्रहण की प्रक्रिया

IANS | May 13, 2026 6:30 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। ब्लैक बॉक्स लिमिटेड ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने ब्राजील की प्रमुख डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी 2एस इनोवैस टेक्नोलॉजिकस एसए के अधिग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

इक्सिगो ने लॉन्च किया एआई-आधारित नया ट्रैवल ऐप, अब यात्री एआई असिस्टेंट से बात करके कर सकेंगे यात्रा की प्लानिंग

IANS | May 13, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो ने अपने ऐप का नया एआई-आधारित वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में यात्रा की प्लानिंग सिर्फ स्क्रीन पर क्लिक करके नहीं, बल्कि एक स्मार्ट एआई ट्रैवल साथी से बातचीत करके होगी। कंपनी ने अपने प्रमुख टेक इवेंट 'इक्सिगो नेक्स्ट' में इस नए प्लेटफॉर्म को पेश किया।

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

IANS | May 13, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा सेमी-हाईस्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को मंजूरी दे दी। यह भारतीय रेलवे की पहली ऐसी परियोजना होगी, जिसे स्वदेशी तकनीक के जरिए विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 20,667 करोड़ रुपए होगी।

लगातार गिरावट से उबरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त

IANS | May 13, 2026 4:09 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जिससे लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

IANS | May 13, 2026 4:00 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षा में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का ऐलान किया है।

ईरान के साथ युद्ध जारी रहने पर बढ़ सकती हैं ईंधन की कीमतें: आरबीआई गवर्नर

IANS | May 13, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लंबा चलता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।

सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

IANS | May 13, 2026 2:45 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फार्मा कंपनी सिप्ला ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 54.6 प्रतिशत घटकर 554.64 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के मुनाफे में यह बड़ी गिरावट इम्पेयरमेंट चार्ज के कारण आई, जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी हल्की कमी दर्ज की गई।

सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी : एक्सपर्ट

IANS | May 13, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सोने पर कस्टम ड्यूटी और सेस में बढ़ोतरी से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट की ओर से बुधवार को दी गई।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 112 अरब डॉलर के करीब पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | May 13, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल मर्चेंडाइज निर्यात वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में 111.9 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामूली बढ़त को दर्शाता है।

खुदरा महंगाई दर वित्त वर्ष 27 में औसत 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

IANS | May 13, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारत में महंगाई दर वित्त वर्ष 27 में औसत 5.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अप्रैल में महंगाई दर मामूली रूप से बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई है, जो कि मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।