ईरान युद्ध और वैश्विक संकट के समय कैसे बनाएं निवेश की रणनीति? निवेशकों को दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की सलाह
मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध ने वैश्विक वित्तीय बाजारों को झकझोर कर रख दिया है। इस संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने और वैश्विक आर्थिक विकास धीमा पड़ने की आशंका बढ़ गई है। वहीं तेल की कीमतों में तेजी का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर भी पड़ा है।