अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल का भारत पर बड़ा दांव, 67.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत तेजी से दुनिया के सबसे आकर्षक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) निवेश गंतव्यों में बदल रहा है। इसी बीच दुनिया की तीन दिग्गज ग्लोबल टेक कंपनियों (अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल) ने मिलकर भारत में कुल 67.5 अरब डॉलर (करीब 5.6 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है, जो देश के डिजिटल भविष्य को एक नई दिशा देगा।