भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

IANS | May 14, 2026 4:07 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली और बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

टेस्ला का भारत में विस्तार, बेंगलुरु में खोला पहला एक्सपीरिंयस सेंटर

IANS | May 14, 2026 4:06 PM

बेंगलुरु, 14 मई (आईएएनएस)। एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने गुरुवार को व्हाइटफील्ड इलाके में पहला एक्सपीरिंयस सेंटर खोला। यह कंपनी के इवी विस्तार में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से अप्रैल में थोक महंगाई दर में हुआ इजाफा: इंडस्ट्री

IANS | May 14, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। थोक महंगाई दर में अप्रैल में हुई बढ़ोतरी की वजह ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में तेजी आना है, जिससे कई मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट्स की इनपुट लागत में वृद्धि हो गई है। यह जानकारी इंडस्ट्री चैम्बर की ओर से गुरुवार को दी गई।

अगले 10 साल में एयरटेल की बागडोर अगली पीढ़ी को सौंपना चाहता हूं: सुनील भारती मित्तल

IANS | May 14, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और फाउंडर सुनील भारती मित्तल ने गुरुवार को कहा कि अगले 10 वर्षों में उनकी योजना टेलीकॉम सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी की बागडोर अगली पीढ़ी को सौंपने की है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, आईएचजी होटल्स और रिजॉर्ट्स ने 5 होटल विकसित करने के लिए साइन की डील

IANS | May 14, 2026 3:09 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। भारत के ट्रैवल और इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने बड़े एयरपोर्ट्स और हाई-ग्रोथ शहरी गंतव्यों में पांच होटल विकसित करने के लिए साझेदारी की है।

भारत को टेक्सटाइल कचरे का डंपिंग ग्राउंड बताना गलत, 97 प्रतिशत वेस्ट का होता है रीसाइक्लिंग: सरकार

IANS | May 14, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भारत के टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग सिस्टम का बचाव करते हुए कहा है कि देश को कपड़ा कचरे का 'डंपिंग ग्राउंड' बताना भ्रामक और गलत है। वस्त्र मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल रिकवरी और रीसाइक्लिंग नेटवर्क में से एक है, जो लंबे समय से चल रही दोबारा उपयोग और पुनःप्रयोग की व्यवस्था पर आधारित है।

भारत में तेजी से बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, वित्त वर्ष 35 तक 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी हिस्सेदारी

IANS | May 14, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत में इलेक्ट्रिक बसों की हिस्सेदारी वार्षिक बिक्री में वित्त वर्ष 35 तक बढ़कर 35-40 प्रतिशत हो सकती है, जो कि फिलहाल करीब 7 प्रतिशत के आसपास है। इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ईवी बसों की हिस्सेदारी बढ़कर 85 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत में यात्री वाहनों की बिक्री अप्रैल में 25.4 प्रतिशत बढ़कर 4,37,312 यूनिट्स हो गई: एसआईएएम डेटा

IANS | May 14, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में डीलरों को होने वाली घरेलू यात्री वाहनों की डिलीवरी में सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 4,37,312 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 28.4 प्रतिशत बढ़कर 18,72,691 यूनिट्स रही।

पीएम मोदी की अपील के बाद बस से सफर पर निकले नितिन गडकरी, बोले- 'पेट्रोल-डीजल बचाना समय की जरूरत'

IANS | May 14, 2026 2:08 PM

पुणे, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संत ज्ञानेश्वर मौली महाराज पालकी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले के बजाय बस से यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी अपील का समर्थन किया।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

IANS | May 14, 2026 1:11 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।