महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च की बिक्री में दर्ज की 21 प्रतिशत की जोरदार बढ़त; बेचीं 99,969 गाड़ियां
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को बताया कि मार्च 2026 के लिए उसकी कुल ऑटो बिक्री 99,969 वाहनों की रही, जो निर्यात सहित सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।