केनरा बैंक वित्त वर्ष 2027 में बॉन्ड के माध्यम से 8,500 करोड़ रुपए तक का फंड जुटाएगा
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2027 के दौरान डेट के माध्यम से 8,500 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। बैंक ने अपने कैपिटल आधार को मजबूत करने और भविष्य में कारोबार बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।