भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा : पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस) । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से अपनी मुलाकात को बेहतरीन बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ अपनी बढ़ती पार्टनरशिप को भारत बहुत अधिक महत्व देता है।