मई 2026 में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.20 अरब ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल भुगतान में नई ऊंचाई

IANS | June 1, 2026 10:12 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में यूपीआई के जरिए कुल 23.20 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, दिल्ली में 42 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

IANS | June 1, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से लागू हुई नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब 3,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

हफ्ते के पहले दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 293 अंकों की बढ़त

IANS | June 1, 2026 9:41 AM

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ ट्रेड करते हुए नजर आए, क्योंकि निवेशक निकट भविष्य में अमेरिका-ईरान व्यापार समझौते की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यूपीआई से गाड़ियों की कीमत तक, 1 जून से होंगे यह बड़े बदलाव

IANS | May 31, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं तक दिखाई देगा। ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों को जानना जरूरी है।

आरबीआई वैश्विक अस्थिरता के बीच जून में रेपो रेट को रख सकता है यथावत

IANS | May 31, 2026 7:25 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) 3-5 जून के बीच होने वाली अपनी तीन दिवसीय बैठक में रेपो रेट को यथावत रख सकती है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और इसका महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर असर होना है।

अमेरिकी एफडीए ने डाबर इंडिया के प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग और डेटा इंटीग्रिटी संबंधी खामियों को लेकर आपत्ति जताई

IANS | May 31, 2026 6:52 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने दादरा और नगर हवेली स्थित डाबर इंडिया की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में गंभीर मैन्युफैक्चरिंग, रखरखाव और डेटा इंटीग्रिटी संबंधी खामियों को लेकर आपत्ति उठाई।

सोना मई में 6 हजार रुपए और चांदी 23 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई

IANS | May 31, 2026 6:17 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। घरेलू बाजार में मई में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, जिससे सोना की कीमत 1.56 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी क दाम 2.63 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।

पीएम स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मान और सुरक्षा के साथ सशक्त बनने में मिली मदद : मनोहर लाल

IANS | May 31, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना, स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाने और देश में शहरी गरीबों की आजीविका को मजबूत करने वाली एक प्रमुख योजना के रूप में उभरी है।

वैश्विक अस्थिरता के चलते अगले हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार कर सकते हैं: मार्केट एक्सपर्ट्स

IANS | May 31, 2026 4:53 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के चलते अगले हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव देखने को मिल सकता है अगर वह अपने अहम रुकावट के स्तर को तोड़ते नहीं है। यह बयान मार्केट एक्सपर्ट्स की ओर से रविवार को दिया गया।

निर्यात में गिरावट से चीन के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, मई में गतिविधियां और कमजोर पड़ीं

IANS | May 31, 2026 4:52 PM

बीजिंग, 31 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की गतिविधियां मई में और धीमी पड़ गईं। नए निर्यात ऑर्डरों में गिरावट और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण उद्योग पर दबाव बढ़ा है।