सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल का आईपीओ 30 मिनट में हुआ फुल सब्सक्राइब
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी कोल प्रोडक्शन कंपनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी (सब्सिडरी) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का आईपीओ शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन खुल गया। यह आईपीओ खुलने के केवल 30 मिनट के अंदर ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया।