आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

IANS | June 10, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु स्थित कंपनी अकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (एएसएसपीएल) के साथ 20 एन्हांस्ड कैपेबिलिटी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (ईसीजीएनएसएस) जैमर की खरीद के लिए 449 करोड़ रुपए के अनुबंध (कॉन्टैक्ट) पर हस्ताक्षर किया है। इस परियोजना में कम से कम 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया जाएगा।

वैश्विक अस्थिरता के बीच सेंसेक्स सपाट बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली

IANS | June 10, 2026 3:57 PM

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के चलते भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली तेजी के साथ 73,983.18 और निफ्टी 27.15 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 23,214.95 पर था।

आंध्र प्रदेश को केंद्र से मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट ने अमरावती में नए आधुनिक सरकारी कार्यालय और आवासीय परिसर के निर्माण को दी मंजूरी

IANS | June 10, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में बुधवार को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और कर्मचारियों के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट ने सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकॉमोडेशन (सीजीजीपीओए) और जनरल पूल रेजिडेंशियल अकॉमोडेशन (जीपीआरए) परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को एक ही परिसर में लाना और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए को दी मंजूरी, बनेगा 6 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर

IANS | June 10, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2ए को मंजूरी दे दी है। इस नए चरण के तहत कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक 6.032 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस मार्ग पर कुल 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 4 एलिवेटेड (ऊंचाई पर) और 1 भूमिगत स्टेशन शामिल होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

IANS | June 10, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने की असाधारण प्रगति : इंडस्ट्री

IANS | June 10, 2026 1:54 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में मजबूत तरक्की की है। साथ ही केंद्रीय सुधारों से देश का लचीलापन, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक स्तर पर कद बड़ा हुआ है। यह बयान इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को दिया गया।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत तेल बाजार की अस्थिरता से निपटने को तैयार, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: हरदीप सिंह पुरी

IANS | June 10, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत वैश्विक कच्चे तेल बाजार में किसी भी तरह की अस्थिरता से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्टारलिंक ने भारत में मंजूरी पर रोक लगने की खबरों को बताया गलत, कहा- सरकार के साथ बातचीत जारी

IANS | June 10, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। दुनिया के जाने-माने अरबपति और उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत सरकार ने उसकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को मंजूरी देने की प्रक्रिया रोक दी है। कंपनी ने कहा कि वह भारत सरकार के साथ "सक्रिय और सकारात्मक बातचीत" कर रही है और उसे अपनी योजनाओं को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 1 प्रतिशत तक महंगा हुआ क्रूड

IANS | June 10, 2026 12:30 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार के सत्र में तेजी देखने को मिली। अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं बढ़ गईं, जिससे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत तक का उछाल आया।

रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा अवसर, 11-12 जून को दिल्ली में होगा विशेष कार्यशाला का आयोजन

IANS | June 10, 2026 12:15 PM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा स्टार्टअप्स के लिए 11 और 12 जून 2026 को दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का विषय "रक्षा खरीद, इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स), टेक्नोलॉजी पर्सपेक्टिव कैपेबिलिटी रोडमैप (टीपीसीआर) और परीक्षण प्रक्रियाएं" है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की।