पांच सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का

IANS | April 9, 2026 4:10 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लगातार पांच सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,631.65 और निफ्टी 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,775.10 पर था।

वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश में महंगाई बढ़ने और सीमित राजकोषीय संसाधनों की दी चेतावनी

IANS | April 9, 2026 4:04 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड बैंक की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य पूर्व में लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इससे महंगाई बढ़ सकती है, चालू खाता घाटा (करेंट अकाउंट डेफिसिट-सीएडी) बढ़ सकता है, निर्यात कमजोर पड़ सकता है, रेमिटेंस कम हो सकते हैं और ऊर्जा सब्सिडी बढ़ने से सरकार के पास खर्च करने की क्षमता घट सकती है।

यूपी : ‘सीएम युवा’ पहल से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, 10 हजार से अधिक इनोवेटिव उद्यम हुए स्थापित

IANS | April 9, 2026 3:53 PM

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सीएम युवा योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में इनोवेशन आधारित स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं, जिससे हजारों युवाओं को न केवल रोजगार मिल रहा है बल्कि वे खुद रोजगार सृजनकर्ता भी बन रहे हैं।

बाजार की पाठशाला: टैक्स-फ्री निवेश से मोटी कमाई का मौका! पीपीएफ से लेकर ईएलएसएस तक ये स्कीम्स हो सकती हैं बेहतरीन विकल्प

IANS | April 9, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप भी निवेश के ऐसे विकल्प ढूंढ रहे हैं, जहां रिटर्न पर किसी भी तरह का टैक्स न देना पड़े, तो देश में कुछ ऐसे खास स्कीम्स मौजूद हैं, जिनमें निवेश करके आप बिना टैक्स के मोटा पैसा बना सकते हैं। आमतौर पर इक्विटी, गोल्ड, प्रॉपर्टी या अन्य निवेश साधनों पर मैच्योरिटी के समय टैक्स देना पड़ता है, लेकिन कुछ ऐसे विकल्प भी हैं जो ईईई (एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट) कैटेगरी में आते हैं। यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी - तीनों ही स्तर पर टैक्स से पूरी छूट मिलती है।

1.1 अरब डॉलर वैल्यूएशन से डिस्ट्रेस सेल तक, जनिए कैसे ढहा शॉपक्लूज का साम्राज्य

IANS | April 9, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कभी देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार शॉपक्लूज का नाम अब उन कुछ चुनिंदा स्टार्टअप्स में शामिल है, जिनके वैल्यूएशन अर्श से फर्श पर आ गए हैं।

सेंसेक्स 22 प्रतिशत बढ़कर 2026 के अंत तक 95,000 पर पहुंच सकता है: मॉर्गन स्टेनली

IANS | April 9, 2026 2:14 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने गुरुवार को कहा कि भारतीय शेयर बाजार एक बड़ी रैली के लिए तैयार है और सेंसेक्स दिसंबर 2026 के अंत तक 95,000 पर पहुंच सकता है।

भारत का लक्ष्य 2030 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई क्षमता हासिल करना, भारतीय रेलवे की होगी अहम भूमिका: रिपोर्ट

IANS | April 9, 2026 1:54 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने में भारतीय रेलवे की भूमिका आने वाले वर्षों में और भी अहम होने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश ने 2030 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें रेलवे प्रमुख भूमिका निभाएगा।

एक्सेसरीज से कहीं अधिक: कैस जेन जेड अपनी पहचान को धारण कर रहे हैं

IANS | April 9, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की पीढ़ी (जेन-जेड) ने अपने स्टाइल के जरिए किशोरावस्था को पूरी तरह से अपना लिया है, और यह उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है। वे एक्सेसरीज को अपने साथ रखते हैं, जो उनकी आत्म-अभिव्यक्ति और पहचान का प्रतीक है।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

IANS | April 9, 2026 1:21 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के कारण प्रभावित हुई लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की सप्लाई को लेकर अहम बातचीत करेंगे।

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता : सीएम योगी

IANS | April 9, 2026 12:55 PM

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनकर केवल परंपरा के संवाहक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार हैं। ऐसे में उनकी आय, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।