चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रही एयर इंडिया, एग्जीक्यूशन पर होना चाहिए फोकस : एन चंद्रशेखरन
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन एक मुश्किल दौर से गुजर रही है और सभी कर्मचारियों को एग्जीक्यूशन और लागत अनुशासन पर फोकस करना चाहिए।