आरबीआई ने मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द, खराब वित्तीय स्थिति के चलते लिया फैसला

IANS | May 12, 2026 9:04 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि यह कार्रवाई बैंक की कमजोर वित्तीय स्थिति, पर्याप्त पूंजी की कमी और भविष्य में कमाई की खराब संभावनाओं को देखते हुए की है। यह फैसला 12 मई को कारोबार बंद होने के बाद से प्रभावी हो गया।

उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल के बीच की दूरी कम कर रही पीएम इंटर्नशिप योजना: शीर्ष सरकारी अधिकारी

IANS | May 12, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) देश में युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक कुशल कार्यशक्ति विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बनकर उभर रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'सीआईआई वार्षिक बिजनेस समिट 2026' के दौरान "पीएम इंटर्नशिप योजना: भारत की टैलेंट पाइपलाइन को मजबूत करना" विषय पर आयोजित सत्र में सरकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने इस योजना को देश के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

पीएम मोदी की अपील संभावित संकट से पहले तैयार रहने की दूरदर्शी चेतावनी: पद्म पुरस्कार विजेता शशि सोनी

IANS | May 12, 2026 8:01 PM

बेंगलुरु, 12 मई (आईएएनएस)। पद्म पुरस्कार विजेता और उद्योगपति शशि सोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील का स्वागत किया। उन्होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि यह अपील देश को डराने के लिए नहीं, बल्कि आने वाले संभावित संकट से पहले तैयार रहने की दूरदर्शी चेतावनी है।

1 जून से लागू हो सकता है भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता: पीयूष गोयल

IANS | May 12, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और ओमान के बीच दिसंबर 2025 में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 1 जून 2026 से लागू हो सकता है।

निर्माण कार्यों पर 2 साल की रोक की सिफारिश नहीं की गई: नीति आयोग

IANS | May 12, 2026 6:27 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया संकट और बढ़ते आर्थिक दबावों के कारण देश भर में बड़े निर्माण और तोड़फोड़ (डिमोलिशन) कार्यों पर 2 साल की रोक लगाने की सिफारिश की गई है।

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

IANS | May 12, 2026 6:16 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और दुनिया का भरोसा भी भारत पर लगातार बढ़ रहा है।

अदाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी ने अमेरिकी कंपनी ओशनियरिंग के साथ किया समझौता, डीपवॉटर कारोबार को मिलेगा बड़ा विस्तार

IANS | May 12, 2026 5:29 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को कहा कि उसकी समुद्री क्षेत्र की सब्सिडियरी एस्ट्रो ऑफशोर ने अमेरिका की इंजीनियरिंग और एप्लाइड टेक्नोलॉजी कंपनी ओशनियरिंग इंटरनेशनल इंक. के साथ साझेदारी की है। इस समझौते का उद्देश्य अल्ट्रा-डीपवॉटर और सबसी ऑपरेशंस में विस्तार करना है, जिसे कंपनी की वैश्विक ऑफशोर ग्रोथ रणनीति में बड़ा कदम माना जा रहा है।

देश में बढ़ रहा सोने का आयात, बीते तीन वर्षों में दोगुना हुआ

IANS | May 12, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के नागरिकों से अगले एक वर्ष गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील की गई है। इसके पीछे की एक वजह सोने का आयात बिल लगातार बढ़ना है, जिसका भुगतान बहुमूल्य विदेशी मुद्रा किया जा रहा है।

वैश्विक तेल संकट के बीच भारत के इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल ने मचाई धूम, बायोफ्यूल रणनीति की दुनिया भर में चर्चा: रिपोर्ट

IANS | May 12, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट संकट के चलते वैश्विक सप्लाई में आई रुकावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल तेजी से भविष्य के टिकाऊ ईंधन के रूप में उभर रहा है। 'द टाइम्स कुवैत' की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस क्षेत्र में दुनिया की सबसे सफल और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बायोफ्यूल कहानियों में शामिल हो गया है।

भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल में 3.48 प्रतिशत रही

IANS | May 12, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल में सालाना आधार पर 3.48 प्रतिशत रही है, जो कि मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई।