यूपी बजट में अवस्थापना से आईटी तक बड़े प्रावधान, औद्योगिक और रोजगार विस्तार पर जोर

IANS | February 11, 2026 1:10 PM

लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अवस्थापना, औद्योगिक विकास, एमएसएमई, आईटी, सड़क, सिंचाई और ग्रामोद्योग क्षेत्रों के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए हैं। बजट में पूंजीगत निवेश के जरिए रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार पर विशेष बल दिया गया है।

कीमती धातुओं ने फिर पकड़ी रफ्तार, सोना 1.58 लाख के पार तो चांदी 2.61 लाख के ऊपर

IANS | February 11, 2026 1:07 PM

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मंगलवार को आई भारी गिरावट के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कमोडिटी बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है और कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सुबह से ही दोनों कीमती धातुओं में तेजी का माहौल है। खासतौर पर चांदी, जो मंगलवार को करीब 10,000 रुपए तक टूट गई थी, आज फिर तेजी की राह पर लौटती नजर आ रही है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद 'नेगेटिव' से 'स्टेबल' हुआ भारतीय वस्त्र क्षेत्र का आउटलुक

IANS | February 11, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के बाद भारतीय वस्त्र (निर्यात) क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अब इस सेक्टर का आउटलुक 'नेगेटिव' से बढ़ाकर 'स्टेबल' कर दिया गया है।

जनवरी में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में हुआ रिकॉर्ड निवेश, एयूएम 3 लाख करोड़ रुपए के पार: डेटा

IANS | February 11, 2026 11:40 AM

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश लगातार बढ़ रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में इन दोनों ईटीएफ का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 3 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया।

सैमसंग इस महीने अमेरिका में पेश करेगा अपना नया फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन

IANS | February 11, 2026 11:10 AM

सोल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बुधवार को कहा कि वह इस महीने अमेरिका में होने वाले 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करेगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि यह नया फोन पहले से ज्यादा बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स के साथ आएगा।

कंपनियों का सीएसआर खर्च 1.44 लाख करोड़ रुपए के पार, एमसीए21 पोर्टल पर 3.84 करोड़ फाइलिंग दर्ज

IANS | February 11, 2026 10:35 AM

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार के अनुसार, पिछले पांच वित्तीय वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान कंपनियों द्वारा किए गए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) खर्च की सालाना फाइलिंग 1,44,159 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गई है।

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त

IANS | February 11, 2026 9:59 AM

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले। इस दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,273.92) से 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,935.15) से 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला। यह इस सप्ताह का लगातार तीसरा सत्र है जब बाजार ने कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की।

एईएल आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर दोषी करार, एक साल की सजा और जुर्माना

IANS | February 10, 2026 10:11 PM

गांधीनगर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गांधीनगर की एक अदालत ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष की कारावास की सजा और जुर्माना लगाया है।

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इनोवेशन ग्राहकों के डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा की सीमाओं के भीतर हो : सियाम अध्यक्ष

IANS | February 10, 2026 8:52 PM

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने मंगलवार को कहा कि ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इनोवेशन ग्राहकों के डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा की सीमाओं के भीतर ही किया जाना चाहिए।

भारत-यूएस ट्रेड डील से अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में बढ़ेगी देश की हिस्सेदारी : इंडस्ट्री

IANS | February 10, 2026 8:33 PM

गाजियाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-यूएस ट्रेड डील घरेलू प्लास्टिक निर्यातकों के लिए व्यापार का बड़ा अवसर लेकर आई है और इससे अमेरिकी प्लास्टिक बाजार में भारत को अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह जानकारी इंडस्ट्री एक्सपर्ट की ओर से मंगलवार को दी गई।