पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं, सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक; रसोई गैस की आपूर्ति मजबूत: सरकार

IANS | May 14, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस) केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सरकारी तेल विपणन कंपनियों के बिक्री केंद्रों पर भी कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।

भारत आ रहे एलपीजी के दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गए: केंद्र

IANS | May 14, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि भारत आने वाले दो एलपीजी जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

IANS | May 14, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

केंद्र ने देश को समर्पित की सीईएल की 200 मेगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण लाइन

IANS | May 14, 2026 5:13 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) की 200 मेगावाट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग लाइन देश को समर्पित कर दी। भारत इस समय सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और समुद्र-आधारित ऊर्जा प्रणालियों सहित कई गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षेत्रों में तेजी से अपनी क्षमता बढ़ा रहा है।

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

IANS | May 14, 2026 4:07 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली और बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

टेस्ला का भारत में विस्तार, बेंगलुरु में खोला पहला एक्सपीरिंयस सेंटर

IANS | May 14, 2026 4:06 PM

बेंगलुरु, 14 मई (आईएएनएस)। एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने गुरुवार को व्हाइटफील्ड इलाके में पहला एक्सपीरिंयस सेंटर खोला। यह कंपनी के इवी विस्तार में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से अप्रैल में थोक महंगाई दर में हुआ इजाफा: इंडस्ट्री

IANS | May 14, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। थोक महंगाई दर में अप्रैल में हुई बढ़ोतरी की वजह ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में तेजी आना है, जिससे कई मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट्स की इनपुट लागत में वृद्धि हो गई है। यह जानकारी इंडस्ट्री चैम्बर की ओर से गुरुवार को दी गई।

अगले 10 साल में एयरटेल की बागडोर अगली पीढ़ी को सौंपना चाहता हूं: सुनील भारती मित्तल

IANS | May 14, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और फाउंडर सुनील भारती मित्तल ने गुरुवार को कहा कि अगले 10 वर्षों में उनकी योजना टेलीकॉम सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी की बागडोर अगली पीढ़ी को सौंपने की है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, आईएचजी होटल्स और रिजॉर्ट्स ने 5 होटल विकसित करने के लिए साइन की डील

IANS | May 14, 2026 3:09 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। भारत के ट्रैवल और इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने बड़े एयरपोर्ट्स और हाई-ग्रोथ शहरी गंतव्यों में पांच होटल विकसित करने के लिए साझेदारी की है।

भारत को टेक्सटाइल कचरे का डंपिंग ग्राउंड बताना गलत, 97 प्रतिशत वेस्ट का होता है रीसाइक्लिंग: सरकार

IANS | May 14, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भारत के टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग सिस्टम का बचाव करते हुए कहा है कि देश को कपड़ा कचरे का 'डंपिंग ग्राउंड' बताना भ्रामक और गलत है। वस्त्र मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल रिकवरी और रीसाइक्लिंग नेटवर्क में से एक है, जो लंबे समय से चल रही दोबारा उपयोग और पुनःप्रयोग की व्यवस्था पर आधारित है।