कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161 अंक फिसला

IANS | May 15, 2026 4:08 PM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के कारण मुनाफावसूली की वजह से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस तरह, घरेलू बाजार की दो दिन की लगातार बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को समाप्त हो गया।

भारत का अप्रैल में निर्यात 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80 अरब डॉलर के पार

IANS | May 15, 2026 3:59 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत का निर्यात अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर हो गया है, इसमें गुड्स की हिस्सेदारी 43.56 अरब डॉलर और सर्विसेज की हिस्सेदारी 37.2 अरब डॉलर रही है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने उपभोक्ताओं को गर्मियों में बिजली का समझदारी से उपयोग करने की दी सलाह

IANS | May 15, 2026 3:34 PM

अहमदाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं से गर्मियों के मौसम में बिजली का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की। कंपनी ने कहा कि कूलिंग उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ती है, जिससे उपभोक्ता ऊंचे टैरिफ स्लैब में पहुंच सकते हैं और बिजली बिल बढ़ सकता है।

घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया

IANS | May 15, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद

IANS | May 15, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत के लिए एक ओपन-एक्सेस हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु प्रोजेक्शन डेटासेट विकसित और जारी किया। 'इंड्रा-सीएमआईपी6' नाम का यह डेटा सेट भारत में क्षेत्रीय जलवायु अनुकूलन, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते

IANS | May 15, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान शुक्रवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कई समझौते हुए। इसमें द्विपक्षीय रणनीतिक रक्षा साझेदारी, एलपीजी की आपूर्ति एवं रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और भारत के आरबीएल बैंक, सम्मान कैपिटल और इन्फ्रास्ट्रक्चर में 5 अरब डॉलर का निवेश शामिल है।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण में निवेश को मिलेगा बढ़ावा: एक्सपर्ट्स

IANS | May 15, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी से नवीकरणीय ऊर्जा और विविध आपूर्ति शृंखलाओं में निवेश तेज हो सकता है।

भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट

IANS | May 15, 2026 2:13 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत को तेज शहरीकरण और आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

ओपनएआई ने आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी मोबाइल ऐप में लॉन्च किया 'कोडेक्स' फीचर

IANS | May 15, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। चैटजीपीटी की मूल कंपनी ओपनएआई ने अपने एआई कोडिंग सहायक 'कोडेक्स' को चैटजीपीटी मोबाइल ऐप में शामिल कर दिया है, जिससे डेवलपर्स अब अपने स्मार्टफोन से दूर से ही कोडिंग से जुड़े कामों की निगरानी, प्रबंधन और मंजूरी दे सकेंगे।

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, श्रीगंगानगर और सीकर के व्यापारियों ने किया स्वागत

IANS | May 15, 2026 11:58 AM

श्रीगंगानगर/सीकर, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम का राजस्थान के श्रीगंगानगर और सीकर के चीनी व्यापारियों ने स्वागत किया है।