भारत में आधार लिंक्ड भुगतान से जनकल्याण योजनाओं में लीकेज 12.7 प्रतिशत घटी
नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में ऐसे राज्य, जिन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं में भुगतान के लिए आधार लिंक्ड डिजिटल पेमेंट और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अपनाया है, वहां वेलफेयर लीकेज करीब 12.7 प्रतिशत घट गई है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।