भारत में 'एंथ्रोपिक' स्टार्टअप के संस्थापक ने अमेरिकी कंपनी द्वारा ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में सरकार से मांगी मदद

IANS | February 19, 2026 12:19 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने एकतरफ देश को वैश्विक परिदृश्य का आधारशिला बताया। दूसरी तरफ स्टार्टअप एंथ्रोपिक सॉफ्टवेयर के मालिक और संस्थापक मोहम्मद अय्याज मुल्ला ने गुरुवार को सरकार से अपने ब्रांड का नाम वापस पाने के लिए मदद मांगी।

भारत में बदलाव की रफ्तार प्रभावित करने वाली, एआई अरबों लोगों की जिंदगी में ला सकती है परिवर्तन : सुदंर पिचाई

IANS | February 19, 2026 11:30 AM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज टेक कंपनी अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं। साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है।

एआई इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी: पीएम मोदी

IANS | February 19, 2026 11:00 AM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि एआई मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण है और यह मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी।

महाराष्ट्र सरकार पुनर्वास के लिए धारावी पुनर्विकास परियोजना को मलाड की 118 एकड़ जमीन सौंपेगी

IANS | February 19, 2026 10:16 AM

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार मलाड-मालवानी के मुक्तेश्वर में स्थित 118 एकड़ भूमि का कब्जा धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) को सौंपेगी, जिससे स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएमडीपीएल) पुनर्वास भवनों की योजना और निर्माण शुरू कर सकेगी।

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | February 19, 2026 9:48 AM

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,861 और निफ्टी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 पर था।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: एआई से नवाचार, रोजगार और विकास को नई रफ्तार; निवेश और वैश्विक साझेदारी में भारत तेजी से बढ़ा रहा कदम

IANS | February 18, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित पांच दिवसीय 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में देश-दुनिया के विशेषज्ञ और कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और एआई को लेकर अपने समाधान प्रदर्शित करके इस क्षेत्र में अपना योगदान साझा कर रही हैं।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: वैश्विक साझेदारी और नई तकनीकों से बदलेगा एआई का भविष्य

IANS | February 18, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में दुनिया भर के विशेषज्ञ और कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और एआई के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा कर रही हैं। इसी कड़ी में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के वाइस-प्रोवोस्ट (अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक सहभागिता) गेरेंट रीस ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एआई समिट का उत्साह और पैमाना बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने बताया कि यूसीएल और टेक महिंद्रा के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं पर काम करने का मौका मिलेगा।

जुड़े हुए इकोसिस्टम से ही आएगी भारत की एआई में असली ताकत: दीपक बागला

IANS | February 18, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के निदेशक दीपक बागला ने बुधवार को कहा कि भारत की एआई में असली ताकत अलग-अलग उपलब्धियों से नहीं, बल्कि जुड़े हुए इकोसिस्टम से आएगी।

एआई समिट: 2.5 लाख से अधिक एआई जिम्मेदारी संकल्पों के साथ भारत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

IANS | February 18, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने "24 घंटे में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने" का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।

भारत की 50 प्रतिशत से अधिक एआई नौकरियां बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में: रिपोर्ट

IANS | February 18, 2026 5:20 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर मिलकर देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी 50 प्रतिशत से अधिक नौकरियों का हिस्सा रखते हैं। इनमें अकेले बेंगलुरु की हिस्सेदारी 25.4 प्रतिशत है।