अगले 10 वर्षों में टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग में 1.4 करोड़ नई नौकरियों की जरूरत होगी: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योग के अनुमानों का हवाला देते हुए गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के टेक्सटाइल और अपैरल (परिधान) उद्योग को घरेलू और वैश्विक बाजार में उभरते अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए अगले 10 वर्षों में करीब 1.4 करोड़ अतिरिक्त कुशल कर्मचारियों की जरूरत होगी।