वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने में सीमित दायरे में कारोबार

IANS | May 19, 2026 10:21 AM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई और शुरुआती कारोबार में सोने एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

IANS | May 19, 2026 9:39 AM

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुले। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 347 अंक या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,664 और निफ्टी 86 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,736 पर था।

नॉर्वे बिजनेस समिट में आए कई सीईओ ने भारत में व्यवसाय आसान बनाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की

IANS | May 19, 2026 12:04 AM

ओस्लो, 19 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में शामिल हुए। इस समिट में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और नॉर्वे और भारत के बिजनेस और रिसर्च समुदाय के 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समिट में शामिल होने के बाद कई कंपनियों के सीईओ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भारत में बिजनेस करना आसान बनाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की।

भारत-नॉर्वे बिजनेस समिट में पीएम मोदी का आह्वान, कारोबार और रिसर्च साझेदारी मजबूत करने की अपील

IANS | May 18, 2026 11:56 PM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस हाकोन और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी मौजूद रहे। इस समिट के दौरान पीएम मोदी ने व्यवसायिक समुदाय से नई साझेदारी बनाने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की अपील की।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ किया 275 मिलियन डॉलर का समझौता

IANS | May 18, 2026 9:19 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के साथ एलपीजी की खरीद में ईरान पर लगे प्रतिबंधों के 'संभावित उल्लंघन' के मामले में 275 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पूरा किया स्टैनलो मेथनॉल-टू-जेट प्रोजेक्ट का प्री-फीड चरण

IANS | May 18, 2026 9:02 PM

स्टैनलो (यूके), 18 मई (आईएएनएस)। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन (ईईटी), जो दुनिया की अग्रणी लो-कार्बन प्रोसेस रिफाइनरी बनाने की योजना पर काम कर रही है, ने ब्रिटेन के सबसे बड़े एडवांस्ड सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) प्रोडक्शन हब्स में से एक के लिए प्री-फ्रंट एंड इंजीनियरिंग डिजाइन (प्री-फीड) चरण को पूरा कर लिया है।

बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता: मार्केट एक्सपर्ट

IANS | May 18, 2026 8:22 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें अब वित्तीय बाजारों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गई हैं। महंगाई का खतरा, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश की निकासी से शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ रहा है। यह बात कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत एस. चौहान ने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कही।

आरबीआई ने गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर किया पदोन्नति

IANS | May 18, 2026 7:42 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि गुनवीर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) यानी कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नति किया गया है।

पिछले चार दिनों में 1.72 करोड़ से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की हुई डिलीवरी, देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: केंद्र

IANS | May 18, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मध्य पूर्व संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूद देश भर में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पिछले चार दिनों में करीब 1.69 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 1.72 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई।

एनटीपीसी ग्रुप ने हासिल किया 90 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा मुकाम, 2032 तक 149 गीगावाट का लक्ष्य

IANS | May 18, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड समूह ने 90 गीगावाट स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि झारखंड में स्थित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) की यूनिट-2 (800 मेगावाट) के सफल ट्रायल ऑपरेशन के बाद हासिल हुई। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।