कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 75,000 के नीचे

IANS | May 18, 2026 9:38 AM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 851 अंक या 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,422 और निफ्टी 246 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,392 पर था।

भारत के एफटीए से निर्यातकों को दुनिया की करीब 70 प्रतिशत जीडीपी तक मिलती है पहुंच : पीयूष गोयल

IANS | May 17, 2026 6:14 PM

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के हालिया मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने देश को उन बाजारों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंच प्रदान की है जो वैश्विक जीडीपी के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से के लिए जिम्मेदार हैं।

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली सरकार के एटीएफ पर वैट घटाने से यात्रियों के लिए किफायती होगा सफर: राम मोहन नायडू

IANS | May 17, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली सरकार की ओर से विमान ईंधन या एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैल्यू एडेड टैक्स (एटीएफ) को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने से यात्रियों के लिए सफर किफायती होगा और मध्य पूर्व संकट के समय एयरलाइंस को राहत मिलेगी। यह बयान रविवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिया।

केंद्र ने गाजियाबाद में शुरू की अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला, एमएसएमई और निर्यातकों को होगा फायदा

IANS | May 17, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने रविवार को कहा कि गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (एनटीएच), उत्तरी क्षेत्र ने एक अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की है, इससे देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), निर्माताओं, निर्यातकों, उपभोक्ताओं और नियामक प्राधिकरणों के लिए व्यापक, विश्वसनीय और उच्च सटीकता वाली जूता परीक्षण सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।

केईसी इंटरनेशनल का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 28 प्रतिशत घटा, आय में भी आई गिरावट

IANS | May 17, 2026 3:49 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। आरपीजी ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी कंपनी केईसी इंटरनेशनल ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। साथ ही, कंपनी की आय भी कमजोर रही है।

गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपए का संकल्प

IANS | May 17, 2026 3:02 PM

मस्तीचक (बिहार), 17 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र से प्रेरित होकर रविवार को बिहार में 150 करोड़ रुपए की बड़ी नेत्र स्वास्थ्य सेवा की नींव रखी। इस पहल के जरिए ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर आंखों का इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मिलेगी मदद : प्रल्हाद जोशी

IANS | May 17, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मदद मिलेगी।

सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा : गौतम अदाणी ने बिहार को दी 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' की सौगात

IANS | May 17, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित मस्तीचक पहुंचकर राज्य के स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन भी किया।

अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी

IANS | May 17, 2026 1:53 PM

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि हमारा लक्ष्य अगले तीन से चार वर्षों में बिहार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपए से लेकर 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करना है।

भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष कंपनियों का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हुआ

IANS | May 17, 2026 1:05 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का मार्केटकैप 3.12 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह घरेलू बाजारों में तेज बिकवाली और वैश्विक अस्थिरता के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव बने रहना है।