केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिरुवरूर बाईपास और अतिरिक्त आरओबी के लिए 1,427.61 करोड़ रुपए मंजूर किए

IANS | May 26, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तमिलनाडु में एनएच-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर 4-लेन तिरुवरूर बाईपास के निर्माण के लिए 1,427.61 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। यह जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।

एनएसई ने यस सिक्योरिटीज को तीन महीने के लिए नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोका, लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना

IANS | May 26, 2026 6:03 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने यस सिक्योरिटीज को तीन महीने के लिए नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोक दिया है, साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्म द्वारा अपफ्रंट मार्जिन कलेक्शन और पेनल्टी रिकवरी प्रथाओं का उल्लंघन करना था।

भारत-जापान सेमीनार से वर्कफोर्स कॉरपोरेशन को मिलेगा बढ़ावा : केंद्र

IANS | May 26, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। टोक्यो में आयोजित एक ज्वाइंट सेमीनार में जापानी नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और भारतीय अधिकारियों ने कुशल कार्यबल की गतिशीलता और मानव संसाधन विकास पर दोनों देशों के दीर्घकालिक सहयोग पर चर्चा करने के लिए भाग लिया। यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को दी गई।

घरेलू निवेशक बन रहे शेयर बाजार की ताकत, एफआईआई की बिकवाली के बीच मार्केट को रखा स्थिर : रिपोर्ट

IANS | May 26, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी मार्केट में वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बड़ी बिकवाली देखी गई है और इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बाजार को लगातार निवेश के जरिए स्थिरता प्रदान की है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

IANS | May 26, 2026 3:56 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 479.26 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,009.70 और निफ्टी 118.00 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,913.70 पर था।

एआई से नौकरियां जाने का मेरा अनुमान गलत, मशीन नहीं ले सकती इंसान की जगह : ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन

IANS | May 26, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से नौकरियां बिल्कुल खत्म होने का कोई खतरा नहीं है। साथ ही कहा कि बड़ी संख्या में एआई के चलते व्हाइट कॉलर नौकरियां जाने का जो अनुमान पहले लगाया गया था, उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था।

निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने लॉन्च किया इन्वेस्टर पोर्टल

IANS | May 26, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत 12 फैब और पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स और 24 सेमीकंडक्टर्स प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है और अब इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) ने इन्वेस्टर पोर्टल को लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य निवेशकों के विश्वास को बढ़ाना और चिंताओं को दूर करना है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार द्वारा जारी बयान में दी गई।

सेबी ने कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट के लिए डीएलटी आधारित टोकनाइजेशन पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया: तुहिन कांत पांडे

IANS | May 26, 2026 1:54 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट के लिए डिस्ट्रीब्यूटिड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) आधारित टोकनाइजेशन पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए नियामक की कोशिश डेट मार्केट में लिक्विडिटी को बढ़ाना और सेटलमेंट को तेज करना है। यह जानकारी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने मंगलवार को दी।

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

IANS | May 26, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड के मंत्री मनिंदर सिद्धू ने दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया

IANS | May 26, 2026 10:35 AM

अहमदाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने संचयी 3.37 गीगावाट-घंटे (जीडब्ल्यूएच) का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) शुरू किया है, जो चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम है और इसे विश्व स्तर पर सबसे तेजी से पूरा किया गया है।