एलआईसी चौथी तिमाही में भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वित्तीय फर्म बनी

IANS | May 24, 2026 1:25 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में 23,400 करोड़ रुपए के मुनाफे के साथ देश में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली वित्तीय कंपनी बन गई है।

मार्केट आउटलुक: आरबीआई डिविडेंड, मध्य पूर्व तनाव और कच्चे तेल की कीमतों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान

IANS | May 24, 2026 12:33 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता, कच्चे तले की कीमत और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से केंद्र सरकार को दिया गया डिविडेंड शेयर बाजार का रुझान तय करेंगे।

रुपए में स्थिरता और आय में वृद्धि से भारतीय शेयर बाजार में फिर से हो सकती है एफआईआई की वापसी: एक्सपर्ट्स

IANS | May 24, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। रुपए में स्थिरता और आय में वृद्धि होने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय शेयर बाजार में फिर से वापसी हो सकती है। यह जानकारी रविवार को एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

बाजार की पाठशाला: बच्चों की पॉकेट मनी बचाने का स्मार्ट तरीका! ये 5 बैंक दे रहे हैं जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट की सुविधा

IANS | May 24, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। आज के समय में माता-पिता बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसों की अहमियत और बचत की आदत सिखाना चाहते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए देश के कई बड़े बैंक बच्चों और किशोरों के लिए खास जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट की सुविधा दे रहे हैं। इन खातों के जरिए बच्चे न सिर्फ अपनी पॉकेट मनी सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन की शुरुआती समझ भी विकसित कर सकते हैं।

भू-राजनीतिक तनाव के बीच इस हफ्ते सोने की कीमतों में आई 0.19 प्रतिशत की तेजी

IANS | May 23, 2026 6:49 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। लगातार बने भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के बीच इस सप्ताह सोने की कीमतों में 0.19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

150 उद्योगपतियों के साथ कनाडा दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर रहेगा फोकस

IANS | May 23, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 25 से 27 मई तक कनाडा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ करीब 150 उद्योग जगत के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है।

अप्रैल में भारतीय शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, एसआईपी में लार्ज कैप शेयरों को मिल रही प्राथमिकता: रिपोर्ट

IANS | May 23, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में भारतीय शेयर बाजार में 73,639 करोड़ रुपए का निवेश आया, जो मार्च की तुलना में काफी अधिक रहा, क्योंकि एसआईपी के जरिए आने वाला अधिकांश निवेश बड़े शेयरों यानी लार्ज-कैप कंपनियों में गया।

अगोडा और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के कैंसलेशन चार्ज की होगी जांच, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिए निर्देश

IANS | May 23, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को अगोडा और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा उपभोक्ताओं से कथित तौर पर वसूले जा रहे ज्यादा कैंसलेशन शुल्क की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती से केंद्र पर 30,000 करोड़ रुपए का बोझ, उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ा असर

IANS | May 23, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। 27 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) में की गई कटौती से चालू वित्त वर्ष में केंद्र सरकार के खजाने पर करीब 30,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का असर उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया और यह बोझ सरकार ने खुद उठाया।

दिल्ली में आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

IANS | May 23, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइन ने शनिवार को दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। राष्ट्रीय राजधानी में आंधी और बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान पर असर पड़ सकता है।