सोशल मीडिया के जरिए शेयरों में हेरफेर कर 20 करोड़ रुपए कमाने के आरोप में 7 सदस्यीय परिवार पर सेबी की जांच
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक ही परिवार के सात लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर छोटे निवेशकों को प्रभावित किया और सार्वजनिक रूप से शेयरों की सिफारिश करने से पहले खरीदारी करके अवैध मुनाफा कमाया।