रुपए में कमजोरी से घबराने की आवश्यकता नहीं, वैश्विक अस्थिरता घटने पर आएगी रिकवरी: अरविंद पनगढ़िया

IANS | May 25, 2026 1:17 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। अर्थशास्त्री और पूर्व नीति आयोग के वाइस-चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि अगर डॉलर के मुकाबले रुपया 100 के स्तर को छूता है तो घबराने की आवश्यक नहीं है, क्योंकि जैसे ही वैश्विक अस्थिरता का दौर समाप्त होने लगेगा, रुपए में तेजी लौटेगी।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि तेल आयातक देशों में सबसे कम

IANS | May 25, 2026 12:35 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संकट का असर अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, भारत में ईंधन के दाम में वृद्धि तेल आयातक देशों में सबसे कम बनी हुई है।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के ऊपर

IANS | May 25, 2026 9:35 AM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 720 अंक या 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247 या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था।

वैश्विक संकट के बीच फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

IANS | May 25, 2026 7:24 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। वैश्विक संकट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा: मार्को रुबियो

IANS | May 24, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट भारत को समुद्री क्षेत्र में चीन के खिलाफ मजबूत बनाएगा : रिपोर्ट

IANS | May 24, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वैश्विक पूर्व-पश्चिम शिपिंग मार्ग से इसकी निकटता का लाभ उठाकर और विदेशी ट्रांसशिपमेंट बंदरगाहों पर निर्भरता कम करके द्वीप को एक रणनीतिक समुद्री और आर्थिक केंद्र में बदलना है। यह जानकारी एक लेख में दी गई।

कंचनजंगा, सिक्किम की भूमि, स्मृति और चेतना का रक्षक : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | May 24, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। सिक्किम के राज्य बनने के 51वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा लिखित एक लेख साझा किया।

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, सरकारी तेल कंपनियां आसानी से कर रही आपूर्ति का प्रबंधन : बीपीसीएल के पूर्व मार्केटिंग डायरेक्टर

IANS | May 24, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। देश में ईंधन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पूर्व मार्केटिंग डायरेक्टर सुखमाल कुमार जैन ने रविवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सरकारी तेल कंपनियां आसानी से ईंधन की आपूर्ति और खपत का प्रबंधन कर रही हैं।

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते 74,111 करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | May 24, 2026 2:55 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों में से छह के मार्केटकैप में बीते हफ्ते 74,111.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो (एडएंडटी) को हुआ है।

भारत के माल ढुलाई क्षेत्र में डीजल के अलावा अन्य विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान से ग्रीनलाइन ने एलएनजी में किया विस्तार

IANS | May 24, 2026 1:49 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। ऊर्जा सुरक्षा और कच्चे तेल के आयात को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच परिवहन संचालकों और नीति निर्माताओं द्वारा डीजल के विकल्पों की तलाश के चलते भारत का भारी मालवाहक लॉजिस्टिक्स क्षेत्र तेजी से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की ओर रुख कर रहा है।