सोने में गिरावट जारी, 24 कैरेट का दाम 1.56 लाख रुपए के नीचे लुढ़का
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। सोने में गिरावट का दौर लगातार जारी है और सोमवार को कीमतों में 900 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गई, जिसमें 24 कैरेट का दाम कम होकर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया है।