30 लाख रुपए प्रति वर्ष वेतन पाने वालों की टैक्स बेस में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत के पार, 40-50 वर्ष आयु वर्ग सबसे आगे
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में उच्च वेतन पाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस कारण वेतन पाने वाले करदाताों में 30 लाख रुपए प्रति वर्ष कमाने वालों की संख्या 2025 में बढ़कर 23.34 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2024 में 18.49 प्रतिशत थी। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।