जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत प्रदर्शन से मिली रफ्तार

IANS | August 28, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की औद्योगिक गतिविधियों ने जुलाई 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में जुलाई के दौरान 6.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान विनिर्माण क्षेत्र का रहा, जिसने देश के औद्योगिक उत्पादन को मजबूती प्रदान की।

बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; लैंडिंग के दौरान फटा एलायंस एयर विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | August 28, 2026 6:34 PM

बिलासपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9आई613 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिससे कुछ देर के लिए विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज

IANS | August 28, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) और उसके प्रमोटरों से जुड़े 34,615 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज कर दी है। एजेंसी ने कहा कि यह राशि अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से संबंधित है और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान इसका पता चला है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 729.33 अरब डॉलर पर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व

IANS | August 28, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.4 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 729.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह इससे पहले फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर को भी पार कर गया है।

चीनी की एक्स-मिल कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी: सरकार

IANS | August 28, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, इसलिए आने वाले दिनों में खुदरा स्तर पर भी कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है।

घरेलू बाजार ने लगातार दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, सेंसेक्स 331 अंक उछला; आईटी शेयर चमके

IANS | August 28, 2026 4:11 PM

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों के मिले अच्छे संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए तेजी के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। इस बीच आईटी, फार्मा और मेटल शेयरों में तेजी के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स में 0.43 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दाखिल किए गए 7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न

IANS | August 28, 2026 3:13 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आकलन वर्ष (एवाई) 2026-27 के लिए अब तक 7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने व्यवसाय या पेशेवर आय वाले उन करदाताओं से रिटर्न जल्द दाखिल करने की अपील की है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है।

जुलाई में व्यापारियों को किया जाने वाला डिजिटल भुगतान 19.6 प्रतिशत बढ़कर 11.73 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा: रिपोर्ट

IANS | August 28, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। शुक्रवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित भुगतान और क्रेडिट कार्ड खर्च में बढ़ोतरी के चलते जुलाई 2026 में व्यापारियों को किए गए डिजिटल भुगतान का कुल मूल्य 19.6 प्रतिशत बढ़कर 11.73 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा भारत, 9 रिएक्टरों का निर्माण जारी: सरकार

IANS | August 28, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अपनी क्षमता विस्तार की गति तेज कर दी है। एक आधिकारिक फैक्टशीट में शुक्रवार को कहा गया है कि वर्तमान में देश में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर संचालित हो रहे हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8.78 गीगावाट है। इसके अलावा, 9 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी है, जिनकी संयुक्त क्षमता 7.5 गीगावाट होगी। सरकार ने वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

जन धन योजना के 12 साल: 59 करोड़ बैंक खाते, महिलाओं और ग्रामीण भारत को मिली वित्तीय ताकत; पीएम मोदी ने की सराहना

IANS | August 28, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के 12 वर्ष पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस योजना ने देश में वित्तीय समावेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।